
- ग्राम पंचायत भूडिया के वर्तमान प्रधान जी का नाम श्री रोहित जी है |
- प्रधान जी की आयु 35 वर्ष है |
- शिक्षा की बात अगर की जाये तो प्रधान जी ग्रेजुएट हैं |
- प्रधान जी की कार्य करने की प्रबंधन क्षमता और कुशलता सराहनीय है |
- प्रधान जी ने ग्रामवासियों के साथ समन्वय स्थापित कर काफी विकास कार्य गाँव भूडिया में कराये हैं |
- प्रधान जी की सकारात्मक सोच के परिणाम स्वरूप ग्राम पंचायत भूडिया की सभी गलियों को स्ट्रीट लाइट्स से प्रकाशमय कर दिया गया है |
और भी बहुत से विकास कार्य जैसे पंचायत सचिवालय मरम्मत और साफ सफाई , वर्षा संचयन , रास्तों का निर्माण ,अमृत सरोवर,चौपाल, सरकारी स्कूल में कार्य, पुस्तकालय निर्माण , पार्क आदि को नक्शे से धरातल पर उतारने का कार्य प्रधान जी श्री रोहित जी ने ग्रामवासियों के आशीर्वाद और सहयोग से सम्पूर्ण किये हैं |
मिशन
प्रधान जी का एक मिशन है पूर्ण गांव के बच्चो को शिक्षित बनाना, गांव को डिजिटल बनाना, नई सुविधा और तकनीक लाना और गांव में अस्पताल लाना| नई नई विकास योजनाओं को लाना और लागू करना|